
जब मैंने इस पोस्ट को लिखने के बारे में सोचा तो सबसे पहले यही विचार आया कि कही कोई गलती ना हो जाए…..ऐसा ना हो कि कोई ब्लॉग मेरे से छुट जाये. तो आर्टिकल शुरू करने से पहले ही अगर मेरे से यहाँ कोई ब्लॉग जो टॉप 10 की लिस्ट में आता है और मेरे से रह जाता है कृपया करके एक बार जरुर ध्यान दिलाये जिससे मैं अपनी गलती को सुधार सकूँ.
आज से 5-6 साल पहले इन्टरनेट पर ज्यादातर ब्लॉग और वेबसाइट इंग्लिश भाषा में ही हुआ करती थीं और उस टाइम में कोई आर्टिकल इन्टरनेट पर लोगों को अगर हिंदी भाषा में मिल जाता था तो वो उसको पूरा और कई कई बार पढ़ते थे और मन में एक अजीब सी ख़ुशी भी महसूस होती थी.
दरअसल अपनी मातृभाषा का अलग ही आनंद है और अब तो 2018 में काफी ब्लॉग और वेबसाइट हिंदी भाषा में हैं, अच्छा लगता है…..और गर्व भी.
कुछ ब्लॉग तो इतने अच्छे हैं कि मैं बता नही सकता जिनमें भारत का इतिहास, महापुरुषों की जीवन गाथाएं, प्रेरणादायक कहानियाँ आदि इतने अच्छे तरीके से उनका वर्णन है कि मन मोह लेती हैं.
जब छोटे थे तो कॉमिक, उपन्यास आदि पढ़ा करते थे और जब बड़े हो गये तो इसकी कमी सी महसूस होती थी….लेकिन तहे दिल से धन्यवाद उन लोगों का जिन्होंने इन्टरनेट के माध्यम से हिंदी भाषा को एक नया जीवंत दिया और हमारी उस कमी को समझते हुए अपना कीमती समय देकर हिंदी भाषा को अमूल्य योगदान दिया.
तो चलिए अपनी बात को ज्यादा लंबा ना किचते हुए शुरू करते हैं भारत के टॉप 10 हिंदी ब्लॉगर की लिस्ट जिन्होंने अपने दम पर ही इन्टरनेट पर हिंदी और भारत को अपने आप को अर्पित किया “Top 10 Hindi Blogs list in India 2018”.
इंडिया के टॉप 10 ब्लॉग लिस्ट
1). Achhikhabar – Spreading Positivity
सर गोपाल मिश्रा जी द्वारा शुरू किया गया ये ब्लॉग अपने आप में अनोखा है जिसमें अनमोल विचार, हिंदी कहानियां, निबंध, प्रेरणा दायक वचन, कवितायेँ…..आदि पर बहुत सुंदर ढंग से प्रकाश डाला है. भारत में सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला ये ब्लॉग अपने आप में अध्बुत है, जिसके पाठक लगभग हर रोज इस ब्लॉग पर आते हैं.
Alexa Rank: 3519
Global Rank: 51010
Top keywords –
Achhikhabar
Hindi quotes
Hindi story
कबीर के दोहे
2). Deepawali – Divine Light of Information in Hindi
ये एक बहुत ही सुंदर हिंदी ब्लॉग है जिसमेभारतीय पर्व, हिंदी लेख, जीवनी, कवितायेँ, हिंदी कहानी, अनमोल वचन…..जैसे आदि टॉपिक पर बहुत ही सुंदर वर्णन के साथ प्रस्तावित किया है.
Alexa Rank – 3595
Global Rank – 46177
Top keywords –
Business ideas in Hindi
बेटी बचाओ बेटी पढाओ
हिंदी दिवस
3). Hindi Soch – India’s Top Hindi Motivational Blog
ये ब्लॉग अपने आप में एक गहरे सागर के समान है जिसकी गहराई का तो हम सिर्फ अंदाज़ा ही लगा सकते हैं. भारतीय लोगों में हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता को बनाये रखने के लिए पवन कुमार जी ने अपने इस ब्लॉग में जैसे गागर में सागर भर दिया है.
सुविचार, प्रेरक प्रसंग, शिक्षाप्रद कहानियां, सफलता …..आदि इन्होने अपने ब्लॉग के विषयों का चयन किया है. हिंदीसोच ब्लॉग भारत के प्रसिद्ध ब्लॉग में से एक है जहाँ लाखों लोग इनको पसंद करते हैं.
Alexa Rank: 6152
Global Rank: 87805
Top Keywords –
Motivational Stories in Hindi
Success stories in Hindi
प्रेरक प्रसंग
4). Ajab Gjab
ये एक ऐसा हिंदी ब्लॉग है जो लोगों को विभिन्न और अजीबो-गरीब जानकारी देते हैं जिसकी ज्यादातर जानकारी लोगों को नही होती. भारतीय पर्व, ज्योतिष, ग्रहण, ग़ज़ल, शायरी, मंदिर….इत्यादि विचयों पर इन्होने चर्चा की है.
Alexa Rank: 4509
Global Rank: 60093
Top Keywords –
अजब गजब
पागल लड़की
Bhangarh Fort
5). SupportMeIndia – Internet ki Jankari Hindi me!
Jume deen ji द्वारा शुरू किया गया ये ब्लॉग नए ब्लॉगर के लिए बहुत ही उपयोगी है जिसमें SEO, wordpress और ब्लॉगिंग से related लगभग सभी जानकारी को एक ही plateform पर लाया गया है. जब कभी भी कोई व्यक्ति अपनी नयी वेबसाइट या ब्लॉग बनाने के बारे में सोचता है और इन्टरनेट से सीखता है तो मैं सुझाव दूंगा कि इस ब्लॉग को daily समय दें क्युकी जिस ब्लॉग की जानकारियां अपने आप में बहुत अहम् हैं.
Alexa Rank: 8027
Global Rank: 121575
Top Keywords –
Supportmeindia
Inernet se paise kaise kamaye
Youtube से paise kaise kamaye
Seo in Hindi
6). HindimeHelp
ये ब्लॉग एक टेक्निकल ब्लॉग है जिसमेंInternet, Blogging, Make Money, SEO…..आदि अनेक टेक्निकल टॉपिक पर काफी अच्छे से प्रकाश डाला गया है. रोहित जी ने इस ब्लॉग को 2015 में शुरू किया था जो आज हिंदी ब्लॉग की टॉप 10 लिस्ट में शामिल है.
Alexa Rank: 10446
Global Rank: 148400
Top Keywords –
Hindimehelp
On page seo kya h
Whatsapp se paise kaise kamaye
7). ShoutmeHindi
ये ब्लॉग pure technical ब्लॉग है जो हर्ष अग्रवाल जी के ShoutmeLoud का ही हिंदी version है. हर्ष जी ने नए ब्लॉगर की सुविधा के लिए और उनके concepts अच्छे से clear करने के लिए हिंदी भाषा में नया ब्लॉग बनाया जोBlogging, SEO, wordpress, Hosting…..जैसे टॉपिक से परिपूर्ण है.
Alexa Rank: 12971
Global Rank: 170165
Top Keywords –
Shoutmehindi
shoutmeloud hindi
Blogging tips in hindi
Paise kaise kamaye
8). BccFalna
ये ब्लॉग अपने आप में technical knowledge से भरा है, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को हिंदी भाषा में programming और coding जैसे टॉपिक को समझाना है. C language, php, wordpress visual studio….आदि पर इन्होने काफी अच्छी अच्छी जानकारी के साथ साथ E-books भी लिखी हैं जो काफी अच्छी हैं और programming के जैसे सभी टॉपिक्स के concepts clear करने के लिए काफी हैं.
Alexa Rank: 11016
Global Rank: 184391
Top Keywords –
C in hindi
Java in hindi
SQL injection in hindi
9). MyBigGuide
ये हिंदी ब्लॉग अपने आप में technical knowledge से भरा हुआ है जिसमेंProgramming, Networking, Android, Software….आदि को बहित ही सुंदर तरीके से समझाया गया है. अगर आप टेक्नोलॉजी में रूचि रखते हैं तो यकीं मानिए ये ब्लॉग और इसके आर्टिकल आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं.
Alexa Rank: 8320
Global Rank: 127723
Top Keywords –
Computer in Hindi
Imei number kya h
Cloud computing kya h
Software kya hai
10). HindiMe
ये ब्लॉग भी technical ब्लॉग ही है जिसमेंBlogging, Internet, SEO, Technology…..आदि से जुडी पोस्ट रहती हैं, जिसका 52% traffic google से आता है. Google adsense से related यहाँ काफी अर्त्सिले भी हैं जिसमें लोगों की help के लिए काफी अच्छे से समझाया गया है.
Alexa Rank: 9328
Global Rank: 139594
Top Keywords –
Google adsense kya h
Blog kaise bnaye
Bitcoin kya h
hindime
CONCLUSION
ये सभी ब्लॉग वाकई बहुत अविश्वसनीय ब्लॉग हैं जिनमे जानकारी और ज्ञान का अथाह भण्डार है. इंडिया में अब 40% लोग ऐसे हैं जो इन्टरनेट पर हिंदी में ही सर्च करते हैं और जिससे वो बहुत ही जल्दी और तेज़ी के साथ सीखते हैं. जैसे अगर आप कोई ब्लॉग बनाना चाहते हैं और आपको उसके बारे में कुछ भी नही पता तो इन्टरनेट पर हिंदी में काफी अच्छे अच्छे ब्लॉग पर बहुत ही सुंदर ढंग से समझाया गया है जिससे आप अपने सभी concepts आसानी से सोल्व कर सकते हैं.
मैं शुक्रिया करना कहता हूँ इन सभी ब्लॉगर का जिन्होंने अपना समय हिंदी भाषा को देकर उसको इन्टरनेट पर लाकर अमूल्य योगदान दिया और उम्मीद है कि भारत के लोग इन सभी ब्लॉगर को support करेंगे जैसा कि कर भी रहे हैं.









