आप जानते हैं कि किसी भी शैक्षणिक प्रोग्राम का असाइनमेंट लिखना कितना महत्वपूर्ण है l आप इसे हलके में नहीं ले सकते l अगर आप इसे हलके में ले रहे हैं तो आप गलत कर रहे हैं l तो आज हम इस लेख- ASSIGNMENT IN HINDI – असाइनमेंट क्या है और इसे आकर्षक तरीके से कैसे लिखें – में चर्चा करेंगे कि असाइनमेंट क्या है , इसे बेहतर तरीके से कैसे लिखा जा सकता है और सबसे बड़ा सवाल कि क्या आप दुसरे का लिखा असाइनमेंट कॉपी कर सकते हैं ?
असाइनमेंट यानि सत्रीय कार्य क्या है ?इसका जवाब इसके उद्धेश्य में निहित है l अर्थात सत्रीय कार्य का मुख्य उद्धेश्य यह जांचना है कि आपने पाठ्य सामग्री को कितना समझा है और आप स्वयं उसे अपने शब्दों में कैसे प्रस्तुत कर सकते हैं ? मतलब ये है कि पाठ्यक्रम के अध्ययन के दौरान आपने जिस क्षेत्र का ज्ञान प्राप्त किया है उसमें आपने कितनी कुशलता प्राप्त कर ली है l
क्या आप दुसरे का असाइनमेंट कॉपी कर सकते हैं ?जाहिर है इसका जवाब होगा नहीं , क्योंकि अगर आप दुसरे का कॉपी करते है तो आपके जैसा सैकड़ो – हजारों होंगे जिसका जवाब हु-बहु एक जैसा मिलता होगा और जांचकर्ता को यह समझते देर नहीं लगेगी कि आपने कॉपी किया है l तो ऐसे में क्या होगा ? होगा यही कि वह आपका असाइनमेंट आपको वापस लौटा सकता है या अगर नहीं भी लौटाए तो एक औसत मार्क्स आपको दे देगा और आप अच्छा ग्रेड नहीं ला सकते l तो कॉपी करने में ज्यादा रिस्क है l ऐसे में सवाल उठता है कि अगर कॉपी न करें तो एक अच्छा असाइनमेंट कैसे लिखे ?

असाइनमेंट कैसे लिखे ?असाइनमेंट कैसे लिखे इस पहले हम यह भी जान ले कि असाइनमेंट लिखने के लिए आपको किन-किन चीजों की जरूरत है l सबसे पहले आप मार्किट से बड़े आकर के पेपर या प्रोजेक्ट पेपर खरीद लें साथ ही ब्लू बॉल पेन भी l हैडिंग लिखने के लिए आप अलग अलग रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं जो रोचक लगेगा lअब आप असाइनमेंट लिखना शुरू कर सकते हैं l इसके लिए आप निम्न मुख्य बिन्दुओं को ध्यान में रखें –
- सबसे पहले आप रफ़ वर्क करें l
- असाइनमेंट के सवाल को अच्छी तरह पढ़कर समझ लें l
- फिर प्रश्न से रिलेटेड पाठ इकाई पढ़ें l
- जवाब से सम्बंधित पॉइंट बनाये l
- प्रश्न से सम्बंधित शुरुआत में संक्षिप्त व्याख्या लिखें l
- उत्तर के मध्य में पॉइंट को विस्तृत करें l
- निर्दिष्ट शब्द सीमा में ही लिखें l
- जो भी लिखें उसमें आपका expression और style झलकना चाहिए l
- उत्तर लिखने में भाषा की त्रुटी न हो खासकर मात्रा और व्याकरण सम्बन्धी l
अब आप अपने मुख्य असाइनमेंट पेपर पर लिखना शुरू करें l असाइनमेंट के पहले पन्ने पर आप मुख्य सूचनाये जैसे कि पाठ्क्रम कोड, असाइनमेंट कोड, टॉपिक , आपका नाम, पता जरुर लिखें यह अतिआवश्यक है , इसके बिना आपका असाइनमेंट स्वीकार नहीं होगा l यह भी ध्यान रखिये कि असाइनमेंट हाथ से ही लिखा गया हो l किन्ही विशेष परिस्थिति में ही टाइप करवाने की छुट दी जा सकती है l हर असाइनमेंट का एक अलग फाइल बनाये और ज़ेरॉक्स कॉपी कर एक फाइल अपने पास सुरक्षित जरुर रख लें l बस इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए असाइनमेंट लिखेंगे तो वह आकर्षक भी होगा और यूनिक भी l
अगर यह लेख – ASSIGNMENT IN HINDI – असाइनमेंट क्या है और इसे आकर्षक तरीके से कैसे लिखें – आपको अच्छा लगा हो तो इसे अन्य दोस्तों के साथ जरुर शेयर करें l यदि मन में कोई विचार हो तो निचे कमेंट जरुर करें l हमारे शैक्षणिक वीडियो देखने के लिए हमारा youtube चैनल –https://www.youtube.com/channel/UCsTsDJlggjirlM_qQXJ0Sew
सब्सक्राइब जरूर करें। धन्यवाद। एवं हमारे ब्लॉगको https://www.youtube.com/channel/UCsTsDJlggjirlM_qQXJ0Sewको फॉलो कर ले।
