NIOS: ट्यूटर marked असाइनमेंट

NIOS Tutor Marked Assignments

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) ने माध्यमिक और senior secondary स्तर के लिए एनआईओएस ट्यूटर marked असाइनमेंट जमा करने की तारीखों की घोषणा कर दी है.

ओपन बोर्ड से कक्षा 10 और कक्षा 12 कर रहे छात्रों को एनआईओएस द्वारा प्रदान किए गए कार्यक्रम में उल्लिखित अंतिम तिथि से पहले अपने एनआईओएस असाइनमेंट जमा करना अनिवार्य है.

छात्र इस लेख के माध्यम से TMA के बारे में सभी प्रारूप, अनुसूची साथ ही एनआईओएस असाइनमेंट के महत्व सहित सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही छात्र इसके अलावा, नीचे दिए गए आधिकारिक लिंक के माध्यम से अपने विषयों के लिए TMA डाउनलोड कर सकते हैं.

तो आइये सबसे पहले यह जानते हैं कि NIOS ट्यूटर marked असाइनमेंट क्या है?

ट्यूटर मार्कड असाइनमेंट (टीएमए) कक्षा 10 या कक्षा 12 के स्तर पर नामांकित पाठ्यक्रम द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले एनआईओएस असाइनमेंट हैं. जिसके अंतर्गत छात्रों द्वारा चुने गए प्रत्येक विषय के लिए, तीन असाइनमेंट होंगे, प्रत्येक असाइनमेंट 6 प्रश्नों पर आधारित होगा. छात्रों को मूल्यांकन के लिए आवंटित मान्यता प्राप्त संस्थान (AI) में सभी असाइनमेंट को पूरा कर शिक्षकों/ट्यूटर/coordinators को जमा करना अनिवार्य है.

TMA में हर प्रकार के प्रश्न छात्रों के लिए उपलब्ध कराए जाते हैं, जैसे अति-लघुउत्तरीय प्रश्न, लघुउत्तरीय प्रश्न, दीर्घ-उत्तरीय प्रश्न तथा प्रोजेक्ट (प्रैक्टिकल) बेस्ड प्रश्न.

NIOS असाइनमेंट का प्रारूप:

TMA 20 अंको का होगा और प्रारूप के अनुसार, 6 प्रश्न होंगे जो नीचे हम विस्तार में उल्लिखित कर रहे हैं:

  • प्रश्न 1, 2 और 3 संक्षिप्त उत्तर करने वाले प्रश्न होते हैं. प्रत्येक प्रश्न में दो विकल्प दिया जाता है जिनमें से केवल एक का ही उत्तर छात्रों को करना होता है. प्रत्येक प्रश्न 2 अंको का होगा और इस प्रकार, इस खंड में 6 अंक के पूरे प्रश्न होंगे.
  • प्रश्न 4 और 5 दीर्घ-उत्तरीय प्रश्न होंगे. इन प्रश्नों में भी विकल्प मौजूद होंगे और आपको केवल एक का ही उत्तर करना होगा. प्रत्येक प्रश्न के लिए, 4 अंक दिए जाएंगे यानी दोनों प्रश्नों के लिए 8 अंक आवंटित किए होंगे.
  • प्रश्न संख्या 6 में दो परियोजनाएं शामिल हैं और छात्रों को केवल दो में से एक का उत्तर करना होगा. इस प्रश्न में 6 अंक आवंटित होंगे.

नीचे दिए गए अनुसूची के अनुसार छात्रों को AIS द्वारा एनआईओएस असाइनमेंट प्रदान किए जाते हैं:

नोट: यदि असाइनमेंट सबमिशन की अंतिम तिथि पब्लिक हॉलिडे/शनिवार/रविवार को पड़ती है, तो अगले कार्य दिवस को एनआईओएस असाइनमेंट सबमिशन के लिए अंतिम तिथि माना जाएगा.

एनआईओएस असाइनमेंट का महत्व:

माध्यमिक स्तर के लिए TMA एनआईओएस असाइनमेंट का वेटेज 20% की अंको का होगा. अंतिम परीक्षाओं के बाद छात्रों की मार्क शीट पर अलग से (एक अलग कॉलम में) इन अंकों का भी उल्लेख किया जाएगा.

छात्रों को यह भी समझ आजायेगा की एग्जाम के समय सटीक प्रश्नों का उत्तर किस प्रकार करना है.

छात्रों को ट्यूटर्स से मिले फीडबैक की मदद से आसानी से पता चल जाएगा की उन्हें अपने पाठ्यक्रम में और कितनी मेहनत करनी है.

Leave a Reply

Aapkiacademy

Educational articles,Health solutions & blog and YouTube growing ideas!

Discover WordPress

A daily selection of the best content published on WordPress, collected for you by humans who love to read.

The Atavist Magazine

Educational articles,Health solutions & blog and YouTube growing ideas!

Longreads

Longreads : The best longform stories on the web

WordPress.com Blog

News, Tips & Website Tutorials

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free